सुविवि- रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम,विरासत-संरक्षण और परिरक्षण

सुविवि- रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने गुरुवार को रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में राज्यभर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं उनका का सम्मान किया विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रोफ़ेसर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में 25 रेड रिबन क्लब की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है, शीघ्र ही इसमें विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यभर से आए आरसीसी कार्यकर्ताओं को कुलपति ने सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ पीएस राजपूत ने सबका स्वागत करते हुए क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया। बाड़मेर कॉलेज के डॉ हुकुमाराम सुथार, दयानंद कॉलेज की पूर्णिमा दाधीच ने विभिन्न जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी जबकि आरएनटी कॉलेज कपासन के प्रबंध निदेशक डॉक्टर वसीम खान ने बताया कि उन्होंने गांव गोद लेकर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चला रखा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के उप निदेशक डॉ प्रदीप चौधरी थे। सह निदेशक गरिमा भाटी ने सभी का आभार जताया। विरासत-संरक्षण और परिरक्षण" कार्यशाला शुरू उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के तत्वावधान में 7 दिवसीय "विरासत-संरक्षण और परिरक्षण" कार्यशाला गुरुवार को शुरू हुई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह कहा कि विरासत सँरक्षण की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने की जरुरत है।मुख्य वक्ता रीमा हूजा ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं को भी इतिहास संरक्षण करने की दिशा में आगे आना होगा। उच्च शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन प्रो डीएस चूंडावत ने कहा कि विरासत संरक्षण की दिशा में हम सब लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे। विज्ञान महाविद्यालय की डीन प्रो कनिका शर्मा, प्रो दिग्विजय भटनागर, प्रो प्रतिभा आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन पीनल जैन ने किया।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26