एमएलएसयू कुलपति हर माह की पहली तारीख को व्यक्तिगत स्तर पर आशाधाम में निराश्रितों को देंगे स्ने

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अमेरिका सिंह ने रविवार को आशाधाम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यहां रहने वाले निराश्रित, मानसिक विक्षिप्त लोगों को पुन: समाज की मुख्यधारा से जोडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों को सृजनात्मक व मनोरंजनात्मक विधाओं से जोडक़र पुन: सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाएगा। कुलपति सिंह ने कहा कि वे हर माह की पहली तारीख को व्यक्तिगत स्तर पर आशाधाम में रहने वाले लोगों को स्नेहभोज देंगे। पौत्र मास्टर माधव सिंह भी आशाधाम की गौशाला व वर्मीकम्पोस्ट की प्रक्रिया को देख कर अभिभुत हुआ। इस मौके पर संस्थान की सिस्टर डेनियल ने बताया कि संस्थान बीते ढाई दशक से ज्यादा समय से घर से बेघर महिलाओं और पुरूषों का लालन-पालन कर रहा है। वर्तमान में 250 से अधिक लोग यहां निवास कर रहे है। कुलपति का अभार जताते हुए सिस्टर ने कहा कि सुविवि कुलपति ने इस जिम्मेदारी को बखूबी उठाने की बात से संस्थान ही नहीं यहां रहने वाले लोगों का मनोबल उठेगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो.बीएल वर्मा,डॉ. दीपेंद्र सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ.डॉली मोगरा इत्यादि मौजूद थे। शांति कर चुकी है फिल्म में अभिनय : यहां आशाधाम में निवास कर रही निराश्रित शांति महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म में अभिनय कर चुकी है। इस बात का खुलासा सिस्टर की ओर से मिली जानकारी से हुआ। इस पर कुलपति ने कहा कि मनोस्थिति से जुझ रहे ऐसे कई लोगों में अलग-अलग प्रतिभाएं छिपी हुई है जिन्हें पुन: प्रयास के माध्यम से निखारा जा सकता है। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय इसके लिए हर संभव सार्थक प्रयासरत रहेगा।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26