One Day Peer Educator Training Program organized by Red Ribbon Club

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, जयपुर, नाको एवं पोपुलेशन फाउण्डेशन आॅफ इंडिया के तत्वाधान में यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में रेड रिबन क्लब द्वारा पीयर एजुकेशन ट्रेनिंग प्रोगाम का आयोजन किया गया। रेड रिबन क्लब कार्यशाला के निर्देशक डाॅ. पी. एस. राजपूत ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने की। कला महाविद्यालय के संगीत विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष डाॅ. पामिल मोदी के नेतृत्व में संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया रेड रिबन गीत की प्रस्तुति दी गई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय देश का ऐसा प्रथम विश्वविद्यालय है जहाँ पर रेड रिबन क्लब की वेबसाईट तैयार कर गीत भी बनाया गया है। यह गीत पूरे देश के हर कार्यक्रम मे बजाया जायेगा। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह द्वारा सुपर सारथी केन्द्र की स्थापना, ग्रामीण नर सेवा एवं आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित जागरूकता तथा महिला उत्थान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। प्रो. सिंह ने रक्तदान एवं जीवन के विकास तथा राष्ट्र धर्म के साथ विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे सतत प्रयासों के बारे में बताया। साथ ही सभी पीयर एजुकेटर से अपने जीवन में समाज हित हेतु कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अतिथि एड्स कंट्रोल सोसायटी, जयपुर की उप निदेशक गरिमा भाटी ने पीयर एजुकेशन की ट्रेनिंग के बारे में बताया एवं उनके लक्ष्यों एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पोपुलेशन फाउण्डेशन आॅफ इंडिया के श्री नीरज गुप्ता ने किशोर व युवा स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26