सम्मानीय कुलपति प्रो अमेरिका सिंह जी द्वारा राजस्थान दिवस सप्ताह पर विविध कार्यक्रमो का आगाज

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा दिनांक 30 मार्च, 2021 को “राजस्थान दिवस” मनाया जा रहा है, इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा “राजस्थान दिवस सप्ताह” का आयोजन आज दिनांक 23 मार्च, 2021 को विश्वविद्यालय क्रीडामण्डल द्वारा अन्तर संघटक महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ सम्मानित कुलपति महोदय प्रो. अमेरिका सिंह की अध्यक्षता, श्री मनविंदर सिंह कृष्णावत, मुख्य अतिथि एवं सम्मानीय अतिथि श्रीमती चेतना भाटी, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया। इसी के साथ विश्वविद्याल अतिथि गृह में शहीद दिवस पर 30 शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और आगन्तुकों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा का भी शुभारम्भ किया गया।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 28/02/26