Online AI Talk

मोहनलाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय एवं डी. ऐस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन लघु संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2021 को कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया इसमें 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया | मुख्य वक्ता एवं अतिथि “इन्फिनिटी फाउंडेशन” के संस्थापक श्री राजीव मल्होत्रा जी ने “कृत्रिम बुद्द्धि एवं उसकी चुनौतियों” विषय पर व्याख्यान दिया । उन्होंने कृत्रिम बुदधि के भारतीय समाज व अध्यात्म पर प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की ऐवम इस क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर बनने पर ज़ोर दिया।संगोष्ठी का संचालन डॉ. अविनाश पंवार, प्रस्तावना एम. एल. कालरा भूतपूर्व कुलपति (कोटा विश्व विद्यालय एवं धन्यवाद प्रोफेसर कनिका शर्मा डीन साइंस कॉलेज ने दिया संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा काफी चुनौतीपूर्ण प्रश्न पूछे गए जिसके उत्तर श्री राजीव मल्होत्रा जी द्वारा काफी सरल भाषा में दिया गया | संगोष्ठी में विभाग के विभिन्न विषयों के संकाय सदस्य उपस्थित थे |
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26