दीक्षा संस्कार समारोह

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्काउट रोवर क्रू का दीक्षा संस्कार समारोह गुरुवार को अतिथि गृह सभागार में आयोजित किया गया। कुलपति एवम राजस्थान स्काउट एवम गाइड के डिविजनल कमिश्नर प्रो अमेरिका सिंह ने रोवर्स को दीक्षा प्रदान की। इस अवसर पर कुलपति प्रो सिंह ने रोवर क्रू के सदस्यों का आह्वान किया कि वे सेवा भाव से मानवता एवम समाज के लिये सकारात्मक काम से सेवा कार्य करे। कुलपति ने कहा कि सेवा करने का सौभाग्य सबको नहीं मिलता, यह जिनके भाग्य में होता है उन्ही को मिलता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी संघटक और सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्काउटिंग रोवरिंग की इकाइयां शुरू की जाएगी। कुलपति प्रो सिंह ने उनको डिविजनल कमिश्नर मनोनीत करने के लिए राजस्थान स्काउट एवम गाइड मंडल के चीफ कमिश्नर जितेंद्र कुमार उपाध्याय का आभार जताया। कार्यक्रम में स्काउट एवम गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट उदयपुर मंडल बाबू सिंह राजपुरोहित , सीओ स्काउट उदयपुर सुरेंद्र पांडे, सीओ गाइड मंडल उदयपुर विजय लक्ष्मी वर्मा ने स्काउट की विभिन्न गतिविधियों का परिचय दिया तथा संभागीय स्तर पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमो और प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ रोवर अजय टाक ने संचालन किया। सुविवि के रोवर प्रभारी डॉ खुशपाल गर्ग ने शुरू में सभी अतिथियों का स्वागत किया। नए रोवर के साथ ही विवि के शिक्षकों को रोवर स्कार्फ पहना कर अभिनन्दन किया गया।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26