राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार सायं यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र को मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से बचाव एवं रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुलाकात के अन्तर्गत राज्यपाल की पहल पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में बनने वाले संविधान पार्कों और संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों के माॅडल के साथ संविधान स्तंभों तथा राजभवन में बनने वाले विश्वविद्यालय पार्क आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26