सुविवि में बनेगा एनसीसी तीनो विंग का कार्यालय

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर की गतिविधियों का व्यापक प्रसार करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई गई है। गुरुवार को उदयपुर एन. सी. सी. मुख्यालय पंचवटी में सुविवि कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह और ग्रुप कमांडर कर्नल विनोद कुमार बांगरवा ने इस विषय पर विचार विमर्श किया। सुविवि में एनसीसी के आर्मी, नेवी और एयर तीनों विंग की स्थापना और इनकी गतिविधियों को बढावा देने पर आपसी सहमति बनी है। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी के प्रत्येक विंग को कक्ष निर्माण करा कर दिया जाएगा। विवि में प्रसाधन सहित तीन कक्षों में एनसीसी कार्यालय चलेगा जिसका निर्माणकार्य आंरभ करा दिया गया है। परिसर के इस कार्यालय में एनसीसी में पदस्थापित भारतीय सशस्त्र सेना के तीनो विंग के सैन्य कार्मिक कार्यरत रहेंगे तथा विश्वविद्यालय में आर्मी, नेवी और एयर विंग में कैडेट्स को प्रशिक्षित करेंगे। रक्षा सेवाओं में रोजगार के लिए योग्य छात्रों को इस पहल से फायदा होगा। 11 अप्रेल रविवार को एनसीसी के राज्यस्तरीय अधिकारीगण इस कार्ययोजना के लिए सुविवि में कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के साथ बैठक करेंगे।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 28/02/26