Covid-19 Vaccination Camp

प्रो. अमेरिका सिंह,कुलपति, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय अतिथि भवन में आज दिनांक 20 अप्रैल को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के आसपास निवास करने वाले आम नागरिकों जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है ऐसे 80 लोगों को टीका लगाया गया। माननीय कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशाशन शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए भी वचनबद्ध है एवं इस वैश्विक महामारी के दौर में विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार की मंशा एवम् निर्देशों की अनुपालन के अनुरुप कॉरोना के विरुद्ध इस जंग में मानव कल्याण हेतु प्रथम पंक्ति में खड़ा है । माननीय कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने बताया कि इसी क्रम में दिनांक 23 और 24 अप्रैल को विश्वविद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय में टीकाकरण शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। उपरोक्त्त कार्यक्रम विश्वविद्यालय के रेड रिब्बन क्लब के संयोजक डॉ. पी . एस. राजपूत के निर्देशन में रोवर स्काउट लीडर डॉ.खुशपाल गर्ग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। उदयपुर के ज़िला शिक्षा अधिकारी एवं हैड क्वॉर्टर कमिश्नर( स्काउट) पुष्पेंद्र कुमार शर्मा एवं सी .ओ . स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे , स्काउट स्थानीय संघ सचिव सैम्युएल फ़्रांसिस द्वारा टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया गया । टीकाकरण शिविर में मेडिकल स्टाफ श्रीमती मंजू, श्रीमती राजबाला, श्रीमती एन्नी के मैथ्यू, श्री मोहित एवम् श्री चेतन ने अपनी सेवा दी। शिविर में स्थानीय संघ सचिव किरण पोखरणा ,स्थानीय संघ के स्काउटर्स श्री निर्भय सिंह,श्री खेमराज एवं गाइड ऊषा शर्मा ,तुलसी मौर्य ने भी सेवा कार्य कर अपनी भूमिका का निर्वहन किया। अतिथियों ने मोहनलाल सुखाड़िया युनिवर्सिटी के रोवर्स राजू वन जोगी ,गोविंद, मदन लाल ,शोभा लाल ,विजय मेवाड़ा एवं रेंजर राधा के उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना की ।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26