सुविवि कुलपति अमेरिका सिंह एजुकेशन ही नहीं हैल्थ के लिए भी प्रयासरत : कोविड टीकाकरण केंद्र में लोगों की आवाजाही जारी , शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों की जिम्मेदारियां से भी हमें जुड़ना होगा :

उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अमेरिका सिंह एजुकेशन के लिए तो काम कर ही रहे हैं, साथ ही शहर के लोगों के हैल्थ के लिए भी प्रयासरत है, यह प्रयास अतुलनीय है। ऐसा कहना हैं युवक-युवतियों का जो कोविड-19 से बचाव के लिए मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, केयर इंडिया एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर आयोजित एक माह के कोविड-19 टीकाकरण शिविर में टीका लगवाने पहुंचें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह की प्रेरणा से आयोजित एक माह के वैक्सीनेशन कैंप में शहरवासियों का उत्साह सोमवार को भी जारी रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाकर अपना टीकाकरण करवाया। केयर इंडिया की इंचार्ज पल्लवी ने बताया कि सेंटर में सोमवार को 1200 से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया, इससे पूर्व अब तक विश्वविद्यालय के केंद्र पर शहरी एवं ग्रामीण तबके के हज़ारों लोग टीका लगवा चुके हैं। विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता सभागार में प्रवेश करते ही टीका लगवाने वालों के चेहरे पर एक अलग आत्मविश्वास दिखाई दिया। टीका लगवाने आए एक युवक ने कहा कि आमतौर पर टीकाकरण शिविर पांच बजे तक बंद हो जाता है लेकिन यहां 8 सुबह से रात 8 बजे तक के शिविर होने से लोगों को काफी सुविधा मिली है। निजी कंपनी में जॉब करने वालों का कहना हैं कि शाम 7 बजे से पूर्व समय न मिलने के बावजूद वे यहां टीका लगवा पाए हैं। खौफ से दूर उत्सव जैसा माहौल : केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया,जहां प्रवेश करते ही एकाएक लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर का भय न होकर एक उत्सवी माहौल मिल रहा है। 18 शिविर लगवा चुका है विवि : विश्वविद्यालय अपने स्तर पर इस शिविर से पूर्व 18 शिविर लगवा चुका है। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने कोविशील्ड और को-वैक्सीन का टीका लगवाया। वेक्सीनेशन सेंटर में सुविधाएं : विश्वविद्यालय के वेक्सीनेशन सेंटर में जहां लोगों को ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल रही है वहीं यहां पार्किंग की सुविधा,पेयजल सुविधा,सेंट्रल एयर कंडिशनर परिसर,वाईफाई सुविधा,साफ-सुथरा, उत्सवी माहौल, व्यवस्थित तरीके से टीकाकरण सुविधा उपलब्ध हो रही है। अलग-अलग बूथ : पहला बूथ महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए। दो बूथ अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए है जहां आसानी से ऑन द स्पॉट पंजीयन कराकर टीका लगवाने की सुविधा मिली है। सेल्फी जोन : मैने टीका लगवाया है,अब मैं सुरक्षित हूं जैसे संदेश के साथ टीका लगवाने वाले अपनी सेल्फी लेने से नहीं चूके।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 28/02/26