टेक्सटाइल ज़ीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम फैशन को कला सृजन के साथ वैज्ञानिक आधार भी प्रदान करता है: प्रो. अमेरिका सिंह

फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग डिपार्टमेंट, मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय में दो दिवसीय ट्राइबल ज्वेलरी मेकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपने संदेश में कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने वर्कशॉप के टेक्सटाइल ज़ीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत फैशनेबल ट्राइबल ज्वेलरी जैसे स्टार्टअप्स को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बिज़नेस इन्क्यूबेशन सेन्टर के बारे मे भी बताया जिसमें कॉलेज स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय स्टार्टअप्स प्रारम्भ करने मे मदद करता है। आयोजन संयोजक डॉ. डॉली मोगरा ने बताया कि फैशन की दुनिया रोज़गार सृजन करने वाली है, इसमें निरंतरता बनी रहे इसी उद्देश्य को लेते हुए ट्राइबल ज्वेलरी पर वर्कशॉप आयोजित की गई। रिसोर्स पर्सन नेहा भावसार ने ट्राइबल ज्वैलरी एवं इसको बनाने की टेक्निकल आस्पेक्ट्स को ट्रेनीज को सिखाया। ज्वैलरी मेकिंग कार्यशाला में विस्तार से ज्वैलरी बनाने की बारीकियों, डिज़ाइन और रचनात्मकता के बारे में बताया गया। नेहा भावसार ने बताया कि किस तरह से हम फैब्रिक स्क्रैप से एक सुंदर वियरेबल आर्ट पीस जैसे एंकलेट्स, रिंग्स, नेकपीस और इयररिंग्स तैयार कर सकते हैं। कार्यशाला में रूसा संचालित फैशन टेक्नोलॉजी एवं डिजाइनिंग की छात्राओं के साथ साथ अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। नेहा भावसार ने स्वयं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने उद्यमी बनने की यात्रा को बताया। मेड इन इंडिया कैंपेन से प्रभावित होकर फैब्रिक ज्वेलरी के हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस से अपना स्टार्टअप VividhaByNeha प्रारम्भ किया है।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26