सुविवि टीकाकरण सेंटर आदर्श केंद्र के रूप में स्थापित, युवक-युवतियों की संख्या में इजाफा

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, केयर इंडिया एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर आयोजित एक माह के कोविड-19 टीकाकरण शिविर एक आदर्श केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के सामाजिक सरोकार जज्बे के रहते सातवें दिन टीका लगाने वालों के आने का क्रम अनवरत जारी रहा। बारह घंटे संचालित टीकाकरण केंद्र में न केवल टीका लगवाने वाले युवक-युवतियों का बल्कि यहां अपनी डयूटी दे रहे कार्मिकों का उत्साह किसी भी तरह से कम नहीं है। लगातार डयूटी के बावजूद किसी प्रकार की थकान का आभास नहीं होता ऐसा कहना हैं यहां पर वेक्सीनेशन करने वाली मेडिकल टीम का। सामाजिक सरोकार में भागीदारी अहम विवि कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह का मानना हैं कि विवि एवं अन्य संस्थानों की सामाजिक सरोकार में भागीदारी अहम है। एजुकेशन संस्थानों का यह दायित्व बनता है कि वे आमलोगों को वेक्सीन के लिए एजुकेट करें । कोविड को लेकर आमजन में भय और टीके को लेकर भ्रांति को दूर किया जा सकें। आर्दश वेक्सीनेशन सेंटर बना : विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि अब तक आर्दश गांव, आर्दश स्कूल, आर्दश जनप्रतिनिधि के बारे में सुना लेकिन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने तो वेक्सीनेशन सेंटर को आर्दश वेक्सीनेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया है। मौका मिला है तो छोड़े नहीं : सेंटर पर टीका लगवाने आई गृहिणी एकता का कहना हैं कि कोविड की समस्या अभी टली नहीं ऐसे में विवि ने जो टीका लगवाने का मौका दिया है उसका लाभ लेने में पीछे नहीं रहना चाहिए। सुरक्षित कैंपस के लिए जरूरी टीकाकरण : छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुरवीर सिंह भाणावत का कहना हैं कि सरकार स्कूल कॉलेज खोलने के निर्देश जारी कर रही है। ऐसे में एजूकेशन केंपस में सुरक्षित माहौल के लिए खासकर युवाओं को टीका लगाने में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/03/26