रेड रिबन क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान जीवनदान के समतुल्य तथा सामाजिक कार्यों में सर्वोपरि- प्रोफेसर अमेरिका सिंह

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ! कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि आज के दौर में रक्तदान महादान माना जाता है इससे मानव का जीवन तथा किसी का परिवार बचाया जा सकता है! विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ पी एस राजपूत ने बताया कि रेड रिबन क्लब द्वारा रक्तदाता युवा वाहिनी के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 115 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया! प्रोफेसर सिंह ने समस्त रक्त दाताओं का आभार जताया तथा अपर्णा व चिन्ह देकर सभी का अभिनंदन भी किया ! शिविर में उपस्थित दिनेश श्रीमाली ने विश्वविद्यालय के इस कदम को सामाजिक हित और इंसानियत का सबसे बड़ा कदम बताया! पार्षद दीपिका चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय इस प्रकार के सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है यह कुछ समय पहले ही ज्ञात हुआ है ! इस अवसर पर रक्तदाता युवा वाहिनी एवं रेड रिबन क्लब के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे! कार्यक्रम में उदयपुर वासियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी इस महादान में रक्त देकर अपनी भूमिका अदा की! शिविर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीम उपस्थित रही! कुलपति सिंह ने इच्छा जाहिर की कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा और विश्वविद्यालय जल्द ही स्वयं का ब्लड बैंक स्थापित करेगा! इस हेतु योजना बनाकर राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं जिला चिकित्सक अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा! 23 मार्च को शहीदी दिवस पर भी विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में रक्त शिविर का आयोजन किया जाएगा! जिसमें 5000 यूनिट रक्त इकट्ठा करने की योजना विश्वविद्यालय बना रहा!
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26