मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय उदयपुर का इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी और जेआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के मध्य एमओयू सम्पन्न

होटल प्रबंधन रोजगार के नए विकल्प के रूप में बन रहा है युवाओ की पसंद : प्रो.अमेरिका सिंह,कुलपति जोधपुर, तकनीकी एवं होटल प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में कौशल के आदान प्रदान के लिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय उदयपुर का इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी और जेआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के मध्य एमओयू सम्पन्न हुआ।कुलपति प्रो अमेरिका सिंह और जेआईईटी ग्रुप के चेयरमैन शशिकांत श्रृंगी ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर ज्ञापन का आदान प्रदान किया। इस एमओयू से दोनों संस्थानों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रो.सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश व विदेश में बढ़ते पयर्टन उद्योग के कारण होटल व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है। होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। होटल इंडस्ट्री का सीधा रिश्ता पर्यटन से है। हर देश पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। इसीलिए होटल इंडस्ट्री भी तेजी से बढ़ रही है। भारत की विश्व में पहचान होने की वजह से इस इंडस्ट्री को काफी लाभ होने की संभावना है।कोर्स करने के बाद कुछ सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार ही रोजगार हैं। लेकिन कहां और किस जगह आप पहली नौकरी पाएंगे, यह छात्रों की क्षमता और इंस्टीट्यूट के स्तर पर निर्भर करेगा। कोर्स करने के बाद छात्रों को पंचतारा होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइंस के फूड सर्विस, हॉस्पिटल, कॉर्पोरेट कैंटीन, मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, रेलवे, शिपिंग में तो रोजगार के अवसर हैं ही, फास्ट फूड क्षेत्रों में भी रोजगार मिल सकता है। होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम के स्नातक व डिप्लोमा उतीर्ण छात्रों को कई उद्योगों में उत्कृष्ट कैरियर के अवसर प्राप्त होते हैं। होटल प्रबंधन स्नातकों को फिर उत्कृष्ट कैरियर के अवसर प्रदान करेगा और वे न केवल अच्छा वेतन अर्जित कर पाएंगें अपितु पूर्व की भांति फिर से भारत के साथ-साथ विदेशों में भी विकास के अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते हैं ।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26