राज्य स्तरीय रोवर रेंजर मूट मीट का आयोजन सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आतिथ्य में होगा संपन्न

राज्य स्तरीय रोवर रेंजर मूट मीट का आयोजन सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आतिथ्य में होगा संपन्न मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परिसर में बसाया जायेगा अस्थायी स्काउट गाइड नगर - कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में इस वर्ष आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोवर रेंजर मूट मीट का आयोजन दिसम्बर माह में मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा I मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने बताया की राजस्थान राज्य के इतिहास में पहली बार किसी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन का जिम्मा इस वर्ष मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय उदयपुर के सहयोग से लिया है। उन्होंने बताया की राज्य स्तरीय इस महा तम्बू नगरी के जमावड़े में मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परिसर में अस्थायी स्काउट गाइड नगर बसाया जायेगा इस अस्थायी गाँव में कई प्रकार के मार्ग बनाए जाएंगे जिनका नाम महाराणा कुम्भा मार्ग, बप्पा रावल मार्ग, महाराणा भूपाल मार्ग, पन्ना धाय मार्ग, राणा सांगा मार्ग इत्यादि होंगे जिसमे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से रोवर रेंजर अपने अपने क्षेत्रो का प्रतिनिधित्व कर लोक संस्कृति , खान- पान वेश -भूषा , रीती रिवाज, आदि का आदान प्रदान करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओ में स्काउट स्किल्स का दमखम दिखाएंगे I इस अवसर पर मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों की खान - पान , रहन- सहन सहित समस्त आवश्यक मुलभुत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी I इस अवसर पर मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को स्थानीय ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाकर मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी I इस पांच दिवसीय आयोजन के समस्त संभागियों को जल, थल एवं वायु सेना के क्रियाकलापो की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करवाया जायेगा I विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ पी एस राजपूत ने बताया कि इस भव्य आयोजन में महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं माननीय विधान सभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी से भी अनुरोध करेंगे I सी ओ स्काउट श्री सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि माननीय कुलपति सचिवालय में इस भव्य आयोजन की तैयारियों की रुपरेखा बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री रामजस लिखला सी ओ गाइड श्रीमती विजयलक्ष्मी रोहिला मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो बी एल वर्मा , विश्वविद्यालय विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो जी एस राठौर , विश्वविद्यालय आनंदम कार्यक्रम के संयोजक प्रो नीरज शर्मा, विश्वविद्यालय अभियंता श्री राजेश जैन , विश्वविद्यालय रोवर क्रू के लीडर डॉ खुशपाल गर्ग विश्वविद्यालय रेंजर टीम की लीडर डॉ विनीता राजपुरोहित आदि उपस्थित थे I उन्होंने बताया की राज्य स्तरीय इस रोवर रेंजर मूट मीट के इस महाकुम्भ जो की प्रति 7 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है में राजस्थान राज्य के समस्त राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के रोवर रेंजर सहभागिता कर सकेंगे I
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26