वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के विद्यार्थियों का केंपस प्लेसमेंट आयोजित हुआ विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार मिले एवं विश्वविद्यालय रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा भी

वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के विद्यार्थियों का केंपस प्लेसमेंट आयोजित हुआ विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार मिले एवं विश्वविद्यालय रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा भी दे रहा है- कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के मार्गदर्शन में सुखाड़िया विश्वविद्यालय, वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के B.Voc (लेखांकन, कराधान एवं अंकेक्षण) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का केंपस प्लेसमेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें मुड़िया ग्रुप ऑफ कंपनी की ओर से कोऑर्डिनेटर पद के लिए विद्यार्थियों के सिलेक्शन की प्रक्रिया की गई। इस दौरान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर पी के सिंह तथा लेखांकन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की ऐसे कैंपस प्लेसमेंट का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा। B voc कोर्स की संयोजक डॉ आशा शर्मा बताया कि इस कोर्स में विद्यार्थी टैली सॉफ्टवेयर, एक्सेल ,आइटीआर रिटर्न, जीएसटी जैसे विषयों का प्रैक्टिकल अध्ययन करवाया जाता है। प्लेसमेंट प्रक्रिया में मुड़िया ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा अकाउंटेंट, शोरूम इंचार्ज एवं बिलिंग एग्जीक्यूटिव की पोस्ट के लिए विद्यार्थियों को एक आकर्षक पैकेज प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का लिखित एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया तथा साक्षात्कार के दौरान पद की योग्यता एवं भविष्य में उनकी ग्रोथ के बारे में बताया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया मे बी वॉक के 2 बैच के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से काफी विद्यार्थियों को द्वितीय राउंड के लिए चुना गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुड़िया ग्रुप ऑफ कंपनी की ओर से मनीषा अग्रवाल तथा विभाग की ओर से नेहा ने संयोजन किया।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26