शिक्षा संकाय द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकदर भोपाली बाल मेले का आगाज संकाय द्वारा यह अनुपम प्रयास सराहनीय है l रचनात्मक गतिविधियों के प्रयोग द्वारा रचनात्मकता का पोषण करने का आग्रह कà

शिक्षा संकाय द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकदर भोपाली बाल मेले का आगाज संकाय द्वारा यह अनुपम प्रयास सराहनीय है l रचनात्मक गतिविधियों के प्रयोग द्वारा रचनात्मकता का पोषण करने का आग्रह किया l कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह **चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा ग्रहण पर देश के नागरिक बनने की लिए हमें संकल्प निष्ठ चाहिए । अध्यक्ष प्रो. एन .लक्ष्मी* प्रतिभाओं को सामने लाने हेतु हमें प्रयास करना चाहिए l डॉ. अल्पना सिंह शिक्षा संकाय ,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा बाल दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकदर भोपाली बाल मेले का आयोजन किया गया l संकाय सदस्य द्वारा विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को भाषा, गणित ,पर्यावरण आदि विषयों के सुंदर-सुंदर, उपयोगी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री का उपयोग करते हुए विषयों का ज्ञान दिया गया l इसके साथ ही बच्चों के लिए ज्ञान उपयोगी पुस्तकें गिनती ,अक्षर ज्ञान, चंदा मामा, बालहंस, लोटपोट आदि किताबों का वितरण किया गया एवं बच्चों हेतु हेतु खेल गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेल करवाए गए इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं बाल फिल्म का प्रसारण किया गया l विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही आनंद उठाया l तत्पश्चात कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शुभकामना संदेश का वाचन करते हुए कहा कि संकाय द्वारा यह अनुपम प्रयास सराहनीय है lबच्चों के लिए संकाय द्वारा समय-समय पर अन्य गतिविधियों को भी आयोजित किया जाएगा l रचनात्मक गतिविधियों के प्रयोग द्वारा रचनात्मकता का पोषण करने का आग्रह किया l शिक्षा संकाय अध्यक्ष प्रो. एन .लक्ष्मी ने अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा ग्रहण पर देश के नागरिक बनने की लिए हमें संकल्प निष्ठ चाहिए । शिक्षा संकाय प्रमुख डॉ. अल्पना सिंह ने कहा कि आज नन्हे-मुन्ने द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधि में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रकट किया है और प्रतिभाओं को सामने लाने हेतु हमें प्रयास करना चाहिए l बच्चों को संकाय द्वारा उपहार वितरण के साथ अल्पाहार भी वितरित किया गया l
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26