जैविक कृषि की तरफ कराकला गांव ने बढाए कदम

जैविक एवं उन्नत कृषि हेतु शोध परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुदानित रूसा 2 प्रोजेक्ट के तहत मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा माननीय कुलपति महोदय प्रो अमेरिका सिंह की प्रेरणा से गोद लिए गए गांव कराकला में वर्मीकम्पोस्ट की 5 यूनिट तैयार कर वर्मीकम्पोस्ट का उत्पादन प्रारंभ किया गया। प्रोफ़ेसर सिंह ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उन्नत कृषि हेतु विश्वविद्यालय आवश्यक उपकरण, संसाधन उपलब्ध कराएगा तथा इससे जुड़ी शोध परियोजनाओं हेतु प्रपोजल सरकार को भेजे जाएंगे। प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर एवम विभागाध्यक्ष प्रो आरती प्रसाद ने बताया कि रासायनिक खाद के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए विभाग द्वारा किसानों को सर्वप्रथम वर्मीकम्पोस्ट को बनाने की प्रक्रिया के बारे में तकनीकी एवम प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया ततपश्चात चयनित पांच किसानों के घर एवम खेतो पर वर्मीकम्पोस्ट की इकाई स्थापित की गयी जिससे कराकला गांव ने जैविक कृषि की ओर अपना पहला कदम बढ़ा लिया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ पीएस राजपूत ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कलासुआ ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए हर सम्भव मदद एवम सहायता का अपना संकल्प दोहराया तथा विभाग की इस पहल से अधिकाधिक किसानों को जुड़ने हेतु प्रेरित किया। उदयपुर से आए नवाचार को अपनाने वाले किसान प्यारेलाल डांगी ने किसानों को वर्मीकम्पोस्ट के उपयोग हेतु प्रेरित किया।इस दौरान समाजसेवी दिनेश सुथार, पंचायत के सचिव मनीष पाटीदार, राकेश शर्मा, हरीश मेहता एवम अमन सुथार का सहयोग प्राप्त हुआ।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26