खेल मंत्री ने किया ओपन थिएटर का शुभारंभ

खेल मंत्री ने किया ओपन थिएटर का शुभारंभ खुले मंच पर विद्यार्थी अपना हुनर और प्रतिभा अब आसानी से प्रस्तुत कर सकते हैं-प्रोफेसर अमेरिका सिंह संविधान पार्क देश के साथ साथ राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर की एक अमूल्य एवं अनोखी मिसाल-खेल मंत्री अशोक चांदना मेवाड़ के लिए यह संविधान पार्क एक ऐतिहासिक धरोहर साबित होगी-विधायक श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत राजस्थान सरकार खेल मंत्री श्री अशोक चांदना एवं वल्लभनगर विधायक श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत का स्वागत मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भव्य प्रवेश द्वार पर स्वागत किया गया इसके बाद विश्वविद्यालय के संविधान पार्क में कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया साथ ही विश्वविद्यालय में राज्य के पहले संविधान पार्क के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।दोनों जनप्रतिनिधियों ने संविधान पार्क को देखकर विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय के ओपन थिएटर का उद्घाटन किया गया। प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने विश्वविद्यालय के ओपन थिएटर एवं इस पर होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के ओपन थिएटर भारत के कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों में ही स्थित है यहां पर विश्वविद्यालय के कला , संगीत एवं सांस्कृतिक के विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने विश्वविद्यालय के इस प्रकार के नवीन निर्माण की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के कुशल नेतृत्व में सुखाड़िया विश्वविद्यालय निश्चित रूप से ही सफलता के नवीन पायदान पर पहुंचेगा। श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने संविधान पार्क और ओपन थिएटर के निर्माण कार्यों की प्रशंसा की और साथ ही कहा कि संविधान पार्क निश्चित रूप से विश्वविद्यालय के छात्रों एवं आमजन को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करेगा साथ ही आम जनमानस में संविधान के प्रति अमिट छाप छोड़ेगा। विश्व विद्यालय के डीन पीजी प्रोफेसर मदन सिंह राठौड़, विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो बी एल वर्मा, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ पीएस राजपूत, डॉ गिरिराज सिंह चौहान एवं एनएसयूआई के छात्र नेता भी उपस्थित रहे
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 28/02/26