सुखाड़िया विश्वविद्यालय में संपन्न हुई क्यू एस वर्ल्ड रैंकिंग कार्यशाला विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हेतु ऐसी कार्यशालाएं अति उपयोगी-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह

सुखाड़िया विश्वविद्यालय में संपन्न हुई क्यू एस वर्ल्ड रैंकिंग कार्यशाला विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हेतु ऐसी कार्यशालाएं अति उपयोगी-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह सुखाड़िया विश्वविद्यालय क्यू एस वर्ल्ड रैंकिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया! कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया की सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 14 दिसंबर को विश्वविद्यालय एवम् संबंधित महाविद्यालय की एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यलय एवम् संबंधित महाविद्यालयों के विभाग अध्यक्ष व संकाय सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला का अध्यक्षीय उद्बोधन एफएमएस के डायरेक्टर प्रो हनुमान प्रसाद जी ने दिया। रिसोर्स पर्सन श्री सचिन कुमार ने कार्यशाला में क्यू एस रैंकिंग के मानकों को समझाया! ताकि उनके तहत सभी एकजुट होकर कार्य करे एवम् भविष्य में विश्वविद्यालय की रैंकिंग बढ़ती जाए।क्यू एस वर्ल्ड रैंकिंग विश्व कि सभी विश्ववि्यालयों को उचित मनको के आधार पर प्रतिवर्ष रैंकिंग देती है। कार्यशाला के राष्ट्रीय रेंकिंग कोऑर्डिनेटर डॉ सचिन गुप्ता एवम् कन्वेनर प्रो एन लक्ष्मी रहे। यह गौरतलब है कि वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय की क्यू एस रैंकिंग बढ़ रही है एवम् आने वाले कुछ वर्षों में भारत की 10 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में सुखाड़िया विश्वविद्यालय का नाम होगा।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 28/02/26