मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की 02 हाॅकी ( महिला ) खिलिडीयो का भारतीय हाॅकी प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की 02 हाॅकी ( महिला ) खिलिडीयो का भारतीय हाॅकी प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन आर्ट्स काॅलेज की "अर्चना भारद्वाज" तथा ऐश्वर्या काॅलेज की "राजू रनवा" भारतीय सिनियर महिला हाॅकी टीम प्रशिक्षण शिविर मे लेगी भाग आगामी 27 दिसम्बर से 27 जनवरी तक बैंगलोर मे हाॅकी इण्डिया द्वारा आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ. गिरिराज सिंह चौहान ने बताया विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है की दो छात्राओ का भारतीय सिनियर महिला हाॅकी टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन किया गया । सहायक निदेशक शा. शिक्षा तथा हॉकी प्रशिक्षक डाॅ. कुलदीप सिंह झाला ने विश्वविद्यालय मे उक्त खिलाडी छात्राओ के प्रवेश के लिए कुलपती प्रो. अमेरिका सिंह जी के प्रति आभार प्रकट किया और जानकारी दि की कुलपती प्रो. अमेरिका सिंह साहब के द्वारा आउट ऑफ टर्न स्पोर्ट्स एडमिशन पॉलिसी के अन्तर्गत सुखाडिया विश्वविद्यालय मे राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियो का विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयो तथा छात्रावास मे निशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया इसी के आधार पर उतर प्रदेश की अर्चना भारद्वाज ने कला महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष मे प्रवेश लिया तथा राजू रनवा का स्नातकोत्तर मे प्रवेश लिया । ज्ञात हो राजू रनवा को अन्तर महाविद्यालय हाॅकी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई थी। डाॅ. कुलदीप सिंह झाला ने बताया अर्चना भारद्वाज तथा राजू रनवा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फारवर्ड पोजिशन के लिए भारतीय सिनियर महिला हाॅकी टीम प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया जो बैंगलोर स्थित साई सेन्टर पर आगामी 27 दिसम्बर से 27 जनवरी तक हाॅकी इण्डिया के निर्देशन मे आयोजित किया जावेगा । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपती महोदय प्रो. अमेरिका सिंह जी तथा क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने भारतीय सिनियर हाॅकी टीम प्रशिक्षण शिविर मे चयनित सुखाडिया विश्वविद्यालय की दोनो महिला हाॅकी खिलाडीयो को बधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेषित की ।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26