राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ तथा मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान मे राष्ट्रीय जुनियर एवं सब जुनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ तथा मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान मे राष्ट्रीय जुनियर एवं सब जुनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के सम्मानिय कुलपती प्रो. अमेरिका सिंह जी के मुख्य आतिथ्य मे हुआ शुभारंभ देश के विभिन्न राज्यो के 500 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाडी प्रतियोगिता मे ले रहे है भाग अतिथियों एवं खिलाडीयो ने किया सुखाडिया विश्वविद्यालय स्थित देश के पहले संविधान पार्क का भ्रमण 43 वी राष्ट्रीय जूनियर पुरुष एवं महिला , एवं 22 वी राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह आज सायंकाल मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सम्मानिय कुलपति आदरणीय "प्रो. अमेरिका सिंह जी" के "मुख्य आतिथ्य" मे सम्पन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लाखन जी पोसवाल, अधीक्षक आरएनटी मेडिकल कॉलेज , डाॅ. गिरिराज सिंह चौहान सचिव क्रीडा मण्डल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, सीएस सुरेश चंद्र जी न्याति समाजसेवी, व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्णा साहू , संयुक्त सचिव राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग संघ ने की l अतिथीयो का स्वागत उद्बोधन श्री दिनेश जी श्रीमाली अध्यक्ष राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ तथा प्रतियोगिता परिचय पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष श्री विनोद साहू द्वारा की गई। मुख्य आतिथी प्रो. अमेरिका सिंह जी ने राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाडीयो का सुखाडिया विश्वविद्यालय मे निशुल्क प्रवेश दिलाने तथा छात्रावास सुविधा प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए आयोजन अध्यक्ष श्री दिनेश श्रीमाली को हर संभव मदद का विश्वास दिलाया। धन्यवाद एवं आभार आयोजन समिती के उपाध्यक्ष तथा सुखाडिया विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डाॅ. कुलदीप सिंह झाला द्वारा व्यक्त किया गया । कार्यक्रम के पश्चात माननीय कुलपती महोदय प्रो. अमेरिका सिंह जी ने सभी अतिथीयो तथा खिलाडियो के साथ संविधान पार्क का भ्रमण किया और संविधान के मूल्यो को आत्मसात करने हेतु प्रेरित कीया।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 28/02/26