विवेकानंद सभागार में पावरलिफ्टिंग के मुकाबलो में आज कॉलेज की छात्रा माही चौहान ने रजत पदक जीता

विश्वविद्यालय खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संघों के साथ कार्य कर रहा है- कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ तथा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय जूनियर एवं सब जूनियर पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के मुकाबले सुखाडिया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित किए जा रहे हैं। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अकादमिक एवं शोध गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेलो के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रहा है । हाकी, बॉक्सिंग भारतोलन जैसे खेलों के लिए की समस्त प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है हॉकी के लिए सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में राज्य का पहला एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड तैयार करवाया जा रहा है जिसमें अशोक ध्यानचंद के नेतृत्व में प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिले मिल रहा है और अन्य खेलों के प्रोत्साहन के लिए विश्वविद्यालय विभिन्न खेल संघों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय को अंतर विश्व विश्वविद्यालय खेलों की मेजवानी का अवसर भी मिला है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ पीएस राजपूत ने बताया कि भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से महिला एवं पुरुषों की टीमें विभिन्न भार वर्ग में भाग ले रही है। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी आयु एवं भार वर्ग अपने पदक प्राप्त किए हैं और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है। दूसरे दिन संपन्न हुई प्रतियोगिता में पुरुषों के 53 किलोग्राम सब -जूनियर भार वर्ग में तेलंगाना के मोहम्मद रब्बानी ने 430 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l वही केरला के अरविंद ए एस ने 427. 5 किलो वजन उठाकर रजत पदक व पंजाब के रमनदीप सिंह ने 407.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव श्री विनय साहू ने बताया कि 53 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के डी मुरली कृष्णा ने 497. 5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l वही राजस्थान के देवेंद्र व्यास ने 472. 5 किलो वजन उठाकर रजत पदक व पांडिचेरी के ईलमप्रीति ने 471 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l इन्होंने बेंच प्रेस में 118.5 किलो वजन उठाकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया l वही महिलाओं के 43 किलोग्राम भार सब- जूनियर भार वर्ग में पांडिचेरी की एम मिनी मथाई ने 285 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l पांडिचेरी की ही एल पुनकुजली ने 265 किलो वजन उठाकर रजत व तमिलनाडु की रिजवाना परवीन 250 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l 43 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में महाराष्ट्र की हर्षदा गोले 292. 5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता वही केरला की सोना बेनी ने 275 किलो वजन वजन उठाकर रजत पदक व पांडिचेरी आरती पी ने 257.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l 47 किलोग्राम सब जूनियर गर्ल्स के मुकाबलों में केरला की अंजना कृष्णन ने 315 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज की छात्रा उदयपुर की माही चौहान ने 302.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता, केरला की ही अनगा ए ने 297 .5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l 147 किलोग्राम महिलाओं के जूनियर भार वर्ग में केरला की अनीशा एम ने 390 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीताl वह तमिलनाडु की रमिया एस ने 337. 5 किलो वजन उठाकर रजत पदक व केरला की ही अमृता पी ने 310 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l प्रतियोगिता के सफल संचालन मैं आज अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कृष्णा साहू , गोपाल कृष्ण विनोद साहू तथा राष्ट्रीय निर्णयको में भूपेंद्र व्यास, जगदीश चंद्र , अजीत सिंह , वनू जी नायर , संदीप चोयल सहित कई निर्णयको ने अपनी अहम भूमिका निभाई l
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26