राष्ट्रीय युवा दिवस पर चित्र कार्यशाला का आयोजन

महापुरुषों से संबंधित चित्रों एवं उनके महान कार्यों पर कार्यशालाओं का आयोजन समाज में उनके नैतिक मूल्यों नई युवा पीढ़ी में स्थानांतरित करने का श्रेष्ठ माध्यम है - कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका राष्ट्रीय राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दृश्य कला विभाग मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा एक दिवसीय चित्र कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के कला विद्यार्थियों ने अपने सृजनात्मक चित्रों का संयोजन बनाकर युवा शक्ति, विचार एवं कर्मठता जैसे नैतिक विषयों को दर्शाया। कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि महान पुरुषों के कार्यों को चित्रों के माध्यम से और भी प्रभावी ढंग से दर्शाया एवं समझाया जा सकता है और यह किसी भी राष्ट्र की युवा पीढ़ी को प्रभावित करने में और उनके विचारों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का सार्थक साधन है। इस कार्यशाला में विभाग के लगभग 30 विद्यार्थियों ने सृजनात्मक कार्यों का सामूहिक प्रदर्शन कर प्रोफेसर हेमंत द्विवेदी व अन्य फैकल्टी के साथ अकादमिक चर्चा की। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने इस तरह के सामूहिक सृजनात्मक अवसरों को सकारात्मक बताते हुए इस तरह के प्रयासों को ऊर्जा ,सृजन ओर ऐतिहासिक विचार के प्रेरणा स्तोत्र बताए । कार्यशाला का संयोजन डॉ. शाहिद परवेज़ एवं डॉ. दीपिका माली द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ पी एस राजपूत ने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजन से विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के छात्र भी रोमांचित एवं प्रभावित है। छात्रों को कार्यशाला ने बहुत अधिक प्रभावित किया! छात्रों ने कहा कि अब तक हम राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में किताबों में ही पढ़ते आए हैं पर प्रथम बार इस प्रकार की सृजनात्मक, एवं रोचक कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ है और निश्चय ही स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में उतारने एवं समाज में फैलाने में सार्थक से होगी और हमें हमारी जीवन में सफलता मिलेगी।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26