विश्वविद्यालय में बूस्टर डोज लगवाने वालों का लगा तांता बूस्टर डोज समाज के हित में सभी को लगवाना चाहिए-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह

बूस्टर डोज समाज के हित में सभी को लगवाना चाहिए-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में अपने सामाजिक सरोकारों को अनवरत पूर्ण करते हुए, आज विश्वविद्यालय ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में कोरोना टीकाकरण की तीसरी खुराक बूस्टर डोज के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया! बूस्टर डोज शिविर के दूसरे दिन डोज लगवाने वालों की भीड़ देखी गई। टीकाकरण शिविर में सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी, उनके 60 वर्ष से अधिक उम्र के परिजन, कोरोना फ्रन्ट वॉरियर्स चिकित्सा कर्मचारी, सेंट् टेरेसा हॉस्पिटल कर्मचारी, पुलिसकर्मी, नर्सिंग कर्मी, उदयपुर के पेंशनधारियों एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के जन सामान्य लोगों का, जिन्होंने अपनी दूसरी कोरोना टीकाकरण की खुराक से नो माह पूर्ण कर लिए हैं सभी लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। कुलपति, प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि ओमक्रोन के प्रति जागरूकता तथा बूस्टर डोज के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है कुलपति ने उदयपुर स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कि इस प्रकार के टीकाकरण शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में करवाया जा रहा है जिससे कि आसपास के समस्त रहवासियों को आसानी से बूस्टर डोज लगाई जा सके। रेड रिबन क्लब के समन्वयक एवं विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पी एस राजपूत ने बताया कि विश्वविद्यालय में बूस्टर डोज गुरुवार को भी छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग में लगाई जाएगी। बूस्टर डोज लगवाने के लिए तृतीय खुराक का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड/, वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस या चिकित्सा विभाग द्वारा जारी कार्ड लेकर आना जरूरी है।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26