श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत "प्रवेश द्वार" का भूमी पूजन तथा शिलान्यास गुरूवार, 20 जनवरी को

श्री प्रमोद जैन भाया ( खनिज एवं गोपालन मंत्री राजस्थान सरकार ), प्रो. अमेरिका सिंह, ( माननीय कुलपति, सुखाडिया विश्वविद्यालय) तथा प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत, विधायक वल्लभनगर द्वारा किया जाएगा भूमी पूजन तथा शिलान्यास सुखाडिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र तथा राष्ट्रीय स्तर के फुटबाॅल खिलाडी तथा बोम सदस्य रहे स्वर्गीय श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह शक्तावत की यादो को चिर स्थायी बनाए रखने के लिए स्पोर्ट्स बोर्ड के मुख्य द्वार का निर्माण शक्तावत के नाम से करने का लिया निर्णय- प्रो. अमेरिका सिंह विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव, डॉ. गिरिराज सिंह चौहान ने बताया माननीय कुलपती महोदय प्रो. अमेरिका सिंह जी की उद्घोषणा के क्रम मे क्रीडा मण्डल परिसर के मुख्य द्वार श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत प्रवेश द्वार के "भूमी पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम" का आयोजन आगामी गुरूवार, दिनांक - 20 जनवरी 2022, सायं 04:30 बजे किया जावेगा। भूमी पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के रूप मे श्री प्रमोद जैन भाया खनिज एवं गोपालन मंत्री, राजस्थान सरकार उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपती प्रो. अमेरिका सिंह जी जी द्वारा की जावेगी तथा सम्मानिय अतिथी के रूप मे प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत विधायक, वल्लभनगर विधानसभा उपस्थित रहेगी। इस दौरान प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत अध्यक्ष, क्रीड़ा मण्डल उपस्थित रहेंगे। डाॅ. गिरिराज सिंह चौहान सचिव - क्रीड़ा मण्डल मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26