गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश : प्रो.अमेरिका सिंह, कुलपति

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मैं संविधान के रचनाकारों और आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों को नमन करता हूँ। हम सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सद्भावना व सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने एवं राष्ट्र के विकास के लिए दृढ़संकल्पित होकर सदैव सजग, तत्पर और प्रयत्नशील रहना होगा। मैं विश्वास व्यक्त करता हूँ कि हमारा देश प्रदेश विकास के पथ पर सतत आगे बढ़ेगा तथा भारतवर्ष की गरिमा भी बढ़ेगी। यह ऐतिहासिक दिन हमें राष्ट्रीय गौरव एवं आत्मसम्मान की अनुभूति कराता है। आज के दिन हम उन सभी वीर सपूतों एवं शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, हम सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रहित में निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। देश की एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिए हमें सदैव तत्पर रहना होगा। इसी में देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक गौरव को समृद्ध बनाये रखने का मर्म निहित है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह कुलपति मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय,उदयपुर
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 07/02/26