सुखाड़िया जी की तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

मुझे गर्व है कि सुखाड़िया साब के नाम से नामांकित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ- कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह आधुनिक भारत के निर्माता श्री मोहनलाल सुखाड़िया कि 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के नव निर्मित संविधान पार्क मैं स्थित श्री मोहनलाल सुखाड़िया जी की मूर्ति के सामने आयोजित किया गया जिसमें कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह विश्व विद्यालय के शिक्षक अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारियों ने अपने श्रद्धा सुमन सुखाड़िया जी की प्रतिमा पर अर्पित किए। कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित की और स्वर्गीय सुखाड़िया जी के जीवनवृत्त, उनके कृतित्व आदि पर प्रकाश डाला। मोहनलाल सुखाड़िया जी आधुनिक राजस्थान के निर्माता स्वर्गीय श्री मोहनलाल सुखाड़िया जी ने अपनी आधुनिक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के द्वारा राजस्थान का विकास करके इसे पिछड़े राज्यों के दोयम दर्जे से निकालकर विकास के मार्ग पर लाए और राजस्थान को विकासशील बनाने में आदित्य योगदान दिया। आज राजस्थान राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है उसमें सुखाड़िया जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उनका योगदान नींव के पत्थर के समान है जिस पर राजस्थान उत्तर उत्तर अपना विकास कर रहा है। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के के विकास मैं भी स्वर्गीय श्री मोहनलाल सुखाड़िया जी अद्वितीय योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। जिसके परिणाम स्वरूप उनको श्रद्धांजलि देते हुए उदयपुर विश्वविद्यालय का नाम मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय किया गया यह उनके सम्मान में एक श्रद्धा सुमन के प्रतीक के रूप में है जिसे आने वाली भावी पीढ़ियां उनके योगदान को सदियों तक इस विद्यालय के नाम से याद रखेगी।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 28/02/26