एम. डी. एस. गर्ल्ज़ हॉस्टल की छात्राओं ने ‘संविधान पार्क’ का भ्रमण किया।

एम. डी. एस. गर्ल्ज़ हॉस्टल की छात्राओं ने ‘संविधान पार्क’ का भ्रमण किया। और संविधान में प्रदत्त अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी साझा की।रात में लाइट के उजाले में संविधान पार्क जगमगाता हुआ बहुत ही भव्य और आकर्षक प्रतीत होता है। रात में सफ़ेद रोशनी और रंग बिरंगी लाइट में संगमरमर पर लिखे मूलभूत कर्तव्य और अधिकार और पिलर एक सुखद दृश्य होता है। छात्राओं ने वहाँ समय बिताया और तस्वीरें खींच कर अपनी यादों में झिलमिल चमकते संविधान को थामें कला के प्रतीक इस पार्क को समेत लायीं। यह पार्क प्रो अमरीका सिंह, कुलपति, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में बनवाया गया और इसका उद्घाटन 26 नवंबर 2021 को माननीय कलराज मिश्र, प्रदेश राज्यपाल, के कर कमलों द्वारा किया गया।मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में स्थित यह पार्क देश का पहला ‘संविधान पार्क’ है।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 14/02/26